Chhattisgarh | 3,200 करोड़ के घोटाले में ED ने चलाया शिकंजा, 30 अधिकारियों को नोटिस

Spread the love

Chhattisgarh | ED tightens noose in Rs 3,200 crore scam, issues notice to 30 officials

रायपुर, 1 अक्टूबर 2025। बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रदेशभर में पदस्थ रहे 30 आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। यह नोटिस EOW और ACB द्वारा दायर चौथे पूरक आरोपपत्र के आधार पर जारी किया गया है।

ED ने नोटिस PMLA की धारा 50 के तहत भेजा है। अधिकारियों ने अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया तो ED कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करने की सिफारिश कर सकती है।

नोटिस पाए गए अधिकारी

नोटिस पाने वालों में शामिल हैं:

एक अतिरिक्त आबकारी आयुक्त: आशीष श्रीवास्तव

5 उपायुक्त: अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पटले, नीतू नोतानी ठाकुर, नोबर सिंह ठाकुर

11 सहायक आयुक्त: प्रमोद कुमार नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंह तोमर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, सोनल नेताम, प्रकाश पाल, आलेख राम सिदार, आशीष कोसम, राजेश जायसवाल

3 जिला आबकारी अधिकारी: इकबाल खान, मोहित जायसवाल, गैरीपाल सिंह दर्डा

3 सहायक जिला आबकारी अधिकारी: जनार्दन कौरव, नितिन खंडूजा, मंजूश्री कसार

रिटायर अधिकारी: 3 सहायक आयुक्त (जी एस नरेटी, वेदराम लहरे, एल एल ध्रुव) और 4 जिला आबकारी अधिकारी (एके सिंह, जे आर मंडावी, देवलाल वैध, एके अनंत)

आरोप

इन अधिकारियों पर आरोप है कि 2019 से 2023 के बीच ये 15 जिलों में पदस्थ रहते हुए भ्रष्ट तंत्र का हिस्सा बने। आरोप में शामिल हैं:

अवैध शराब बिक्री

डुप्लीकेट होलोग्राम का उपयोग

नकली बिलिंग

टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी

ED की जांच के अनुसार इस घोटाले की कुल राशि लगभग 3,200 करोड़ रुपये है, जिसमें:

पार्ट A: 319.32 करोड़

पार्ट B: 2,174.67 करोड़

पार्ट C: 70 करोड़

अब तक की कार्रवाई

ईडी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में अब तक:

5 आरोपपत्र दायर

13 गिरफ्तारियां हुईं

जेल में बंद प्रमुख आरोपी:

कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा

पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा

व्यवसायी अनवर ढेबर

विशेष सचिव (आबकारी) अरुणपति त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *