Chhattisgarh | खल्लारी रोपवे हादसे में मौतों का आंकड़ा 2 हुआ

Spread the love

Chhattisgarh: Death toll in Khallari ropeway accident rises to 2

महासमुंद. महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे में अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2 हो गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

22 मार्च को रोपवे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें रायपुर की 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौके पर ही मौत हो गई थी और 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे। कई घायलों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था।

गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *