September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | साय सरकार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

Chhattisgarh | Congress’s protest against Sai government

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आज राजधानी रायपुर में आज फिर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है। इस बीच वह प्रदेश की साय सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके साथ ही आज प्रदर्शन प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाई की गई हैं, जिसके विरोध कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है। वही, रायपुर में कांग्रेस के नेता डीजीपी ऑफिस नया रायपुर के लिए रवाना हो गए है।

कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज –

आपको बता दें कि दुर्ग के 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज हुई हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके विरोध में यह निर्णय लिया है। वहीं इस सन्दर्भ में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश जाहिर करते हुए। प्रदर्शन में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का आज पुतला फूका जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *