February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | शादी का झांसा देकर कालेज छात्रा से दुष्कर्म, 3 साल तक लिव इन रिलेशन, जानियें पूरा मामला

Spread the love

 

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर कालेज छात्रा से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहते हुए दैहिक शोषण करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। मामले में आरोपी एसईसीएल कर्मचारी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के सरकंडा थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी से तीन साल पहले उसका परिचय हुआ। आरोपी युवक का नाम विशाल संग्राम है। वह एसईसीएल में कार्यरत है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, विशाल और युवती का संपर्क तीन साल पहले हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। वे दोनों साथ रहने लगे। इस बीच युवक ने युवती से शपथ पत्र देकर वादा किया, कि भविष्य में वह उससे शादी करेगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संपर्क बने।

दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब आई, जब युवती ने विशाल संग्राम से कहा कि वादा के मुताबिक वह शादी करे, लेकिन विशाल संग्राम शपथ पत्र देने के बावजूद शादी के लिए ना-नुकर करने लगा। बार बार मिन्नतें करने के बावजूद जब विशाल संग्राम नहीं माना, तब पीड़िता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *