Chhattisgarh | सीएम साय जाएंगे गोवा

Spread the love

Chhattisgarh | CM will visit Goa

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दौरे पर आज शाम गोवा के लिए रवाना हो रहे हैं। नए साल में यह उनका पहला गोवा दौरा होगा। मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से रायपुर से प्रस्थान करेंगे।

गोवा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम वहीं होगा। इसके बाद कल वे सुबह 11 बजे साउथ गोवा के ग्राम अमोने में आयोजित आदि महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े आयोजनों में उनकी सहभागिता रहेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गोवा से वापसी का कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *