Chhattisgarh | सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शेड्यूल में अचानक क्यों हुआ बदलाव?

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शेड्यूल में अचानक बदलाव हुआ है। उन्हें सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ निकलना पड़ा है। फ़िलहाल ऐसा क्यों हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इससे पहले जो शेड्यूल आया था। उसके अनुसार सीएम आज बालोद और दुर्ग जिले में कई कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। बालोद जिला के डौंडीलोहरा ब्लॉक के ग्राम गोडमर्रा जाएंगे। यहां आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेने था और बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के प्रतिमा का गांव में ही प्रतिमा का अनावरण करना था।