Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक – CM

Spread the love

Chhattisgarh | Chhattisgarh has sufficient stock of LPG, petrol and diesel – CM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए लोगों को किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में गैस एजेंसियों के स्टॉक की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और सप्लाई व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही रसोई गैस की बुकिंग करें। सरकार जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *