Chhattisgarh Breaking | DSP से SP बनें 2 अधिकारी, अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने जारी किया पदोन्नति का आदेश

रायपुर। सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी में तैनात सबा अंजुम व 7वीं बटालियन भिलाई में पदस्थ विजय कुजुर को एएसपी उप सेनानी के पद पर पदोन्नति दी गयी है।
ये आदेश छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने जारी किया है। बता दें कि लंबे समय के इंतेजार के बाद छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने 2 उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नत करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।