Chhattisgarh | ट्रांसफर नीति 2025 पर बड़ा अपडेट

Chhattisgarh | Big update on Transfer Policy 2025
नवा रायपुर, 25 जून 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक नया आदेश जारी कर स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण संशोधन किया है।
दरअसल, 5 जून 2025 को जारी परिपत्र के अनुसार 14 जून से 25 जून तक स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब राज्य शासन ने इस प्रतिबंध में आंशिक छूट प्रदान करते हुए इसकी अवधि 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है।
स्थानांतरण आदेशों और उनके क्रियान्वयन की स्थिति अब 30 जून 2025 तक संबंधित विभागों/जिलों की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
नीति की अन्य शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।
सभी अधिकारी संशोधित निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करें।
आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव (रजत कुमार) द्वारा जारी किया गया है।