March 12, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर | 6 साल का शिवांश अग्रवाल सकुशल घर लौटा, पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

रायगढ़ ।  6 साल के शिवांश अग्रवाल को पुलिस ने सकुशल घर वापस ला लिया है। मासूम शिवांश का अपहरण पूर्व रसोइया ने फिरौती के लिए किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, रसोईया खिलावन दास महंत है, जो कि जांजगीर बाराद्वार ईलाके का रहने वाला है। घटना शनिवार शाम पांच बजे की है। परिजनों को देर तक जब शिवांश नजर नहीं आया, तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने शिवांश को उनके ही रसोइए खिलावन के साथ देखे जाने की पुष्टि की। सीसीटीवी फुटेज में भी बच्चा रसोइए के साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया, जिसके बाद ​​परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर रसोइए और बच्चे का CCTV फुटेज का स्क्रीन शॉट जारी किया था। पुलिस की तत्परता से अपहरित बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

अपहरणकर्ता के साथ दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आरोपी झारखंड के खूंटी से गिरफ्तार किए गए हैं। अपहरण का कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। IG रतनलाल डांगी ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस 3 बजे PC कर मामले का विस्तार से खुलासा करेगी।

बच्चे का नाम शिवांश अग्रवाल है और उसकी उम्र सात साल की है। बच्चे को आखिरी बार रसोइए के साथ जाते देखा गया था, इसके बाद से रसोइए का फोन बंद आ रहा था। जब पांच घंटे तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *