Chhattisgarh | डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला… PG स्टडी लीव 3 साल, लेकिन पुराने बैच क्यों नाराज?

Spread the love

Chhattisgarh | Big decision for doctors… PG study leave for 3 years, but why are the old batches angry?

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टरों को बड़ी राहत दे दी है। अब PG करने वाले सरकारी डॉक्टरों को 2 साल नहीं, सीधे 3 साल का स्टडी लीव मिलेगा। मतलब पढ़ाई के लिए ज्यादा समय, कम टेंशन।

इस फैसले का डॉक्टर संगठनों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से ये मांग उठ रही थी और आखिरकार सरकार ने मान ली।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट भी है। 2025 से पहले जो डॉक्टर PG के लिए छुट्टी पर जा चुके हैं, उन्हें इस नए नियम का फायदा नहीं मिल रहा। यही वजह है कि अब पुराने बैच के डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ रही है।

डॉक्टर फेडरेशन का साफ कहना है कि 2021, 2022 और 2023 बैच को भी इसका फायदा मिलना चाहिए, नहीं तो यह सीधा भेदभाव होगा।

सरकार का ये फैसला नई शुरुआत तो है, लेकिन अब नजर इस पर है कि पुराने डॉक्टरों को राहत मिलती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *