Chhattisgarh | कांग्रेस की सरकार बनाने भूपेश बघेल का नेतृत्व जरूरी – रविंद्र चौबे

Spread the love

Chhattisgarh | Bhupesh Baghel’s leadership is necessary to form Congress government – Ravindra Choubey

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर नेतृत्व को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान देकर सियासत को गरमा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व की जरूरत है। उनके इस बयान ने न सिर्फ पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को भी उजागर कर दिया है।

दीपक बैज पर उठे सवाल

चौबे ने मौजूदा पीसीसी चीफ दीपक बैज की कार्यशैली पर परोक्ष रूप से सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने और सत्ता में वापसी दिलाने के लिए भूपेश बघेल का नेतृत्व आवश्यक है। यह बयान तब आया है जब हाईकमान दीपक बैज की तारीफ कर रहा है और उन्हें लगातार संगठन में मजबूत चेहरा बनाने की कोशिश में है।

पार्टी में मची उथल-पुथल

पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर दीपक बैज लगातार पदयात्रा और जनहित के मुद्दे उठाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगे हैं, वहीं वरिष्ठ नेताओं के ऐसे बयान पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी इसे लेकर कांग्रेस पर तंज कसने से नहीं चूक रही है।

नेतृत्व पर संकट बरकरार

कांग्रेस लगातार चुनावी हार से जूझ रही है। अब संगठन के भीतर अलग-अलग वर्गों की ओर से अपने प्रतिनिधित्व की मांग उठ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आने वाले 2028 विधानसभा चुनाव कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी – भूपेश बघेल के या फिर किसी नए चेहरे के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *