July 30, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का बिहार में भव्य स्वागत, कांग्रेस में शामिल हुए छोटे मुखिया हज़ारों समर्थकों के साथ

Spread the love

Chhattisgarh | Bhilai MLA Devendra Yadav received a grand welcome in Bihar, Chhota Mukhiya joined Congress with thousands of supporters

भिलाई/बिहार शरीफ, 5 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव अब बिहार की राजनीति में भी मजबूत छवि बनाते नज़र आ रहे हैं। शनिवार को बिहार शरीफ स्थित राजेंद्र आश्रम में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह में नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कोशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर नालंदा से लेकर राजगीर तक विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक अंदाज में देवेंद्र यादव का स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यालय का सभागार कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा और बाहर भी भारी संख्या में लोग उमड़े।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, “यह मिलन समारोह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी अल्ताफुर रहमान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ है। हम इस बार के चुनाव में समर्पित और मजबूत उम्मीदवारों के साथ उतरेंगे। छोटे मुखिया जैसे साथी का कांग्रेस में आना पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है।”

जनता तैयार है बदलाव के लिए : देवेंद्र यादव

उन्होंने आगे कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है कि वर्षों से जारी निरंकुश सरकार को हटाना है। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर नालंदा की सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

छोटे मुखिया ने कहा कि देवेंद्र यादव का स्नेह और समर्थन उनके लिए गौरव की बात है। वे पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम करेंगे।

कार्यकर्ता ही चुनाव जिताते हैं : रवि ज्योति कुमार

पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस की योजनाओं को, विशेषकर ‘माई बहन सम्मान योजना’ जैसे जनकल्याणकारी अभियानों को घर-घर तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख चेहरे रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सोशल मीडिया अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फवाद अंसारी, पूर्व अध्यक्ष केएन शाहिद, सर्वेंद्र कुमार, अश्विनी गौरव, नव प्रभात, प्रशांत जीत राज सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष और हज़ारों समर्थक शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *