Chhattisgarh | फर्जी मुठभेड़ों पर बैज की चेतावनी

Spread the love

Chhattisgarh | Badge warns against fake encounters

रायपुर. दीपक बैज ने नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर राज्य सरकार को सावधानी बरतने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर ऑपरेशन चलाए, कांग्रेस को उससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर फर्जी मुठभेड़ों में निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

बैज ने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी इमली, महुआ, तेंदूपत्ता और लकड़ी जैसे वन उत्पाद एकत्र करने के लिए जंगलों में जाते हैं। ऐसे समय में सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी निर्दोष ग्रामीण को कार्रवाई का शिकार न होना पड़े।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें आदिवासियों को नक्सली बताकर मुठभेड़ों में मारने के आरोप लगे। बैज ने मांग की कि नक्सल विरोधी अभियान चलाते समय मानवाधिकारों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में स्थायी शांति और विकास के लिए सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता का संतुलन बेहद जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *