February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | ASI की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज खंघाल रही पुलिस

Spread the love

 

बलौदाबाजार। जिले के पलारी इलाके में सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। जवान रात्रि गश्त में निकला हुआ था इसी दौरान रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मामले में पलारी थाना के सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे पलारी थाना में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा 45 वर्षीय का सड़क हादसे में मौत हो गई है। एएसआई देवनाथ वर्मा अपनी मोटर सायकल पर रात्रि गश्त कर रहा था। बलौदाबाजार शहर के नजदीक रायपुर सकरी बाईपास के पास सड़क दुर्घटना हो गया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि एएसआई देवनाथ वर्मा रायपुर जिले के अभनपुर गांव के रहने वाले है। अज्ञात वाहन ने इनको अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंघाल रही है। जिसके आधार पर जल्द ही आरोपी का पता लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *