Chhattisgarh | Application date extended for nursing courses…
रायपुर, 15 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 17 अक्टूबर शाम 5 बजे तक बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकेंगे।
काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से होगी। आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in
पर उपलब्ध हैं।
आवेदन शुल्क के संबंध में जानकारी दी गई है कि अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यदि आवेदन में त्रुटि हो जाए तो सुधार के लिए 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन के समय ही उम्मीदवारों को संस्था का चयन करना होगा और आवश्यक सभी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अपूर्ण आवेदन या फीस न जमा होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किए जा सकते हैं।
पहली काउंसलिंग में आवंटित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश न लेने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किए जाएंगे। काउंसलिंग शेड्यूल की जानकारी भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
