Chhattisgarh | बस्तर में एक और बड़ा एनकाउंटर

Spread the love

Chhattisgarh | Another major encounter in Bastar

कांकेर। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया है। मृत नक्सली की पहचान वांटेड एरिया कमेटी मेंबर रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी।

पुलिस को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के बाद मौके से रूपी रेड्डी का शव और एक पिस्टल बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रूपी रेड्डी को कई बार सरेंडर के लिए कहा गया था, लेकिन वह सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही। बस्तर में बड़े कैडर के कमजोर पड़ने के बाद वह प्रमुख सक्रिय नक्सलियों में शामिल थी।

बताया जा रहा है कि रूपी रेड्डी, स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले ही मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वह क्षेत्र में नक्सलियों को आत्मसमर्पण से रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

मुठभेड़ की पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *