Chhattisgarh | नाराज भोजपुरी स्टार स्टेज छोड़ वापस लौटे, मैनपाट महोत्सव में जमकर हंगामा, किसी ने एक ना सुनी, आखिर …

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के मैनपाट के रोपाखर जलाशय में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगाज 12 फरवरी हो गया है, जो 14 फरवरी तक चलेगा। मैनपाट महोत्सव में नामचीन भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने प्रस्तुति दिया। वहीं उनके प्रस्तुति के समय भोजपुरी गीत पर जमकर झूम उठे।
इस बीच कुछ दर्शकों और पुलिस के बीच बहसबाजी भी हो गई। देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ गया कि दर्शकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मामला शांत करने के लिए सरगुजा पुलिस को लाठी चार्ज किया। वहीं लाठी चार्ज करने के बाद कुछ दर्शक काफी भड़क उठे और पुलिस और दर्शकों के बीच भारी झगड़ा शुरू हो गया।
बता दें कि पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प इतना बढ़ गया कि दर्शकों ने कुर्सी फेंकना शुरू कर दिया तो वहीं पुलिस भी दर्शकों के ऊपर कुर्सी फेंकती नजर आयीं। पुलिस और दर्शकों के बीच झड़प को देखकर खुद भोजपुरी कलाकर खेसारी लाल यादव अपनी कार्यक्रम को छोड़ पुलिस प्रशासन को समझाते हुए नजर आए। अम्बिकापुर SDM अजय त्रिपाठी ने दर्शकों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।