Chhattisgarh | 211 करोड़ की सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Chhattisgarh | A gift of 211 crores, CM Vishnudev Sai inaugurated and performed Bhoomi Pujan
रायपुर, 21 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले को 211 करोड़ 33 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का उन्होंने वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। साथ ही किसान मेला सह जैविक मेला का शुभारंभ कर किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी गई।
सीएम ने रखी विकास की दिशा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर प्रगति के नए संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है, जिनकी सोच से आज छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है।
20 महीनों में बड़ी उपलब्धियाँ
मुख्यमंत्री ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत अब तक
धान खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल
70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभ
किसानों को धान बोनस व भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक मदद
रामलला दर्शन योजना, तीर्थ यात्राएँ और अटल डिजिटल सेवा केंद्र
जैसी योजनाएँ लागू की गई हैं।
नक्सलवाद उन्मूलन पर फोकस
सीएम साय ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने बसवराजू जैसे कुख्यात नक्सलियों के सफाये और सुरक्षा कैंपों की स्थापना का उल्लेख किया।
विकास कार्यों का ब्योरा
37 कार्यों का लोकार्पण : 78.78 करोड़ (सड़क, पुल, पंचायत, आदिवासी विकास, शहरी निकाय)
55 कार्यों का भूमि पूजन : 132.55 करोड़ (सड़क, जल संसाधन, पुलिस, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा)
किसान मेला सह जैविक मेला
मेले में किसानों को जैविक खाद, बीज, कृषि यंत्र, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण की जानकारी दी गई। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने पर बल दिया गया।
हितग्राहियों को मिला लाभ
कार्यक्रम में लाभ वितरण किया गया –
आवास की चाबी व चेक (प्रधानमंत्री आवास योजना)
आयुष्मान, सिकल सेल व वयवंदन कार्ड
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, आइस बॉक्स, नाव-जाल
महिला समूहों को ऋण व बकरी पालन हेतु सहायता
सिंचाई पंप, बीज व नलकूप अनुदान
रोजगार स्वीकृति आदेश (SECL भटगांव क्षेत्र)
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।