Chhattisgarh | 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, रिश्तेदार ही निकला कुकर्मी, बिस्कुट खिलाने के नाम पर घर से ले गया था बाहर

Spread the love

 

सूरजपुर। जिले से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ एक नाबालिक रिश्तेदार ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया है। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, एक नाबालिग रिश्तेदार ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। रिश्ते में वह मासूम बच्ची का चाचा लगता है। नाबालिग से पहले मासूम को बिस्कुट खिलाने के नाम पर घर से बाहर ले गया। उसके बाद उसे घर से कुछ दूर तक ले जाने के बाद सुनसान जगह देखकर उसके साथ ये घिनौना काम किया।

जब वह आरोपी चाचा के साथ घर वापस आई तो कुछ देर के बाद रोने लगी। परिजनों के पूछने पर भी कुछ साफ नही बता पाई, जिसके बाद परिजनों को कुछ देर के बाद इस बात का पता चला। परिजनों ने इस मामले की शिकायत तुंरत विश्रामपुर थाने में की। पुलिस ने शिकायत के बाद मार्ग कायम करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जांच में जुटी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *