Chhattisgarh | दुर्ग में 10 एकड़ अफीम का खेत! भूपेश खुद पहुंचे मौके पर

Spread the love

Chhattisgarh | A 10-acre opium field in Durg! Bhupesh Baghel personally visited the scene.

दुर्ग। दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित तौर पर 10 एकड़ खेत में अफीम की अवैध खेती का मामला अब सियासी तूफान बन गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद गांव पहुंच गए और मौके पर खेत का मुआयना किया।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि यह खेत भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार का है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे मामले को देखा गया और मामला बेहद गंभीर है।

इसके बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लगातार दो ट्वीट कर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि 10 एकड़ में अफीम की खेती कोई छोटा मामला नहीं है, ऐसे में यह सिर्फ किसी किसान का काम है या फिर इसके पीछे भाजपा किसान मोर्चा या मंत्रियों का कोई बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा है।

भूपेश ने यह भी कहा कि विनायक ताम्रकार का उठना-बैठना बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बताया जा रहा है, यहां तक कि मुख्यमंत्री निवास में भी उसके आने-जाने की बात कही जा रही है।

अपने दूसरे ट्वीट में भूपेश बघेल ने “सुशासन” पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने विधानसभा में सूखे नशे के मुद्दे पर गृहमंत्री विजय शर्मा से सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब गोलमोल मिला।

उन्होंने नशा तस्करी के मामले में चर्चित नाम नव्या मलिक का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की सूची से उसका नाम अचानक गायब हो गया। भूपेश ने सवाल उठाया कि क्या अफीम की इस खेती और नशे के कारोबार के बीच कोई बड़ा कनेक्शन है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से कई सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि अफीम की इस खेती में किन-किन नेताओं या अधिकारियों की भूमिका है, नव्या मलिक का नाम सूची से किसने हटाया और विनायक ताम्रकार के किन-किन नेताओं से संबंध हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की चुप्पी लोगों के शक को और बढ़ा रही है और प्रदेश में सूखे नशे के कारोबार को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *