June 26, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Spread the love

Chhattisgarh | 9 IPS officers transferred in Chhattisgarh, Home Department issued order

रायपुर, 26 जून 2025। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने राज्य में पदस्थ 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। ये सभी अधिकारी साल 2019 और 2020 बैच के हैं। यह तबादला प्रशासनिक कार्यक्षमता और व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। इन तबादलों में बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, मोहला-मानपुर, दुर्ग, बिलासपुर और नया रायपुर पुलिस मुख्यालय से जुड़े पद शामिल हैं।

तबादले का पूरा ब्यौरा इस प्रकार है –

प्रभात कुमार – वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर थे, अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, सूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर नियुक्त किया गया है।

विकास कुमार – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक, सूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर बनाए गए हैं।

पूजा कुमार – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा से स्थानांतरित होकर अब पुलिस अधीक्षक, रेडियो, बिलासपुर बनाई गई हैं।

मयंक गुर्जर – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीजापुर से हटाकर अब सेनानी, 15वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर बनाए गए हैं।

संदीप कुमार पटेल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भानुप्रतापपुर से हटाकर सेनानी, 16वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नारायणपुर नियुक्त किए गए हैं।

राजनला स्मृतिक – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा से तबादला कर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा, दुर्ग भेजा गया है।

रॉबिंसन गुरिया – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर से पदोन्नत होकर अब पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर बनाए गए हैं।

चिराग जैन – नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला मानपुर चौकी के पद पर भेजे गए हैं।

उमेश प्रसाद गुप्ता – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा से हटाकर सेनानी, 14वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनोरा, जिला बालोद बनाया गया है।

इस फेरबदल को राज्य में कानून व्यवस्था की मजबूती और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *