Chhattisgarh | 872 professors confirmed, 70 stuck!
रायपुर। सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले सहायक प्राध्यापकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से लटकी परिवीक्षा प्रक्रिया पर अब तेजी से काम हुआ है। करीब 1010 मामलों की जांच के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों को कन्फर्म करने की सिफारिश कर दी गई है। यानी अब ये स्थायी होने की राह पर हैं।
हालांकि सभी को राहत नहीं मिली है। 70 प्राध्यापकों की परफॉर्मेंस और दस्तावेज सही नहीं पाए गए, इसलिए उनकी परिवीक्षा अवधि बढ़ाने की सिफारिश हुई है। वहीं 68 को अभी होल्ड पर रखा गया है, क्योंकि उनके दस्तावेज अधूरे हैं।
विभाग ने साफ कर दिया है कि पूरी प्रक्रिया नियम और पारदर्शिता के साथ हो रही है। जिनके डॉक्यूमेंट पूरे हैं और परफॉर्मेंस सही है, उन्हें फायदा मिलेगा, बाकी को इंतजार करना पड़ेगा।
