Chhattisgarh | राप्रसे के 7 अफसर बने IAS

Spread the love

Chhattisgarh | 7 RPSC officers become IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

यह नियुक्तियां वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल किया गया है और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

तीरथराज अग्रवाल

लीना कोसम

सौमिल रंजन चौबे

बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

सुमित अग्रवाल

संदीप कुमार अग्रवाल

आशीष कुमार टिकारिहा

यह प्रमोशन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये अधिकारी आईएएस के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *