Chhattisgarh: 5 accused arrested in Abhanpur murder case
रायपुर. रायपुर के अभनपुर में मिले सनसनीखेज मर्डर केस का आज बड़ा खुलासा होने जा रहा है। जमीन के अंदर गड़ी मिली लाश वाले इस केस में पुलिस ने बड़ा ट्विस्ट पकड़ा है पूरी कहानी लव ट्रायंगल से जुड़ी निकली।
मृतक नितेश बत्रा, जो शदाणी दरबार इलाके में रहता था, की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई थी। जब शव निकाला गया तो पीएम रिपोर्ट में साफ हुआ कि उसे जिंदा ही जमीन में गाड़ दिया गया था, जिससे दम घुटने से मौत हुई।
जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ नितेश की हत्या के पीछे त्रिकोण प्रेम संबंध था। पुलिस ने इस मामले में एक युवक-युवती समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी प्रयागराज भाग गए थे, जबकि बाकी साथी यहां रहकर पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे।
अब पुलिस आज शाम 4 बजे पूरे केस का आधिकारिक खुलासा करेगी, जिसमें हत्या की पूरी साजिश और किरदारों की भूमिका सामने आएगी।
