Chhattisgarh | 32 mineral inspectors got posting after CGPSC result
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक (वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर की गई हैं।
आयोग ने कुल 32 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम परिणाम घोषित किया गया था। प्रावीण्य सूची के आधार पर चयनित 32 अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में परिवीक्षा अवधि पर पदस्थ किया गया है।
खनिज साधन विभाग के अनुसार, सभी नियुक्तियां नियमानुसार शर्तों के अधीन की गई हैं और संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




