September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 3 महिला सांसद निर्वाचित, जानिए इनकी खासियत ..

1 min read
Spread the love

Chhattisgarh | 3 women MPs elected in Chhattisgarh, know their specialties..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10 सीट बीजेपी और सिर्फ 1 सीट कांग्रेस ने जीती है। 11 लोकसभा सीटों में महिलाओं की भागीदारी 27% से ज्यादा रही है। जिसमें 3 महिला सांसद निर्वाचित की गई है। दूसरी बार तीन महिला सांसद बनने जा रही हैं। BJP और कांग्रेस ने 3 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया था।

बता दें, BJP ने कोरबा से सरोज पांडेय, महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी, जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने कोरबा से ज्योत्सना महंत, रायगढ़ से मेनका सिंह, सरगुजा से शशि सिंह को मौका दिया था। 11 लोकसभा सीटों में 6 महिला प्रत्याशियों में दो BJP और एक कांग्रेस की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस से ज्योत्सना महंत और BJP से रूपकुमारी चौधरी और कमलेश जांगड़े ने परचम लहराया है।

कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत –

कोरबा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को अब तक 524224 और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 567825 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 43, 601 वोट से आगे चल रही है। कोरबा में 27 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत के बीच है। इस लोकसभा सीट में 75.63% प्रतिशत वोटिंग हुई।

जांजगीर-चांपा से शिवकुमार डहरिया 60 हजार वोट से हारे –

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट भी बीजेपी ने जीत ली है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार वोट से हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 60 हजार 262 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।

महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी 687730 वोटों से आगे रहीं –

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से ग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा की रूपकुमारी चौधरी 687730 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है। रूप चौधरी को करीब 6 लाख वोट पड़ गए हैं और 1 लाख से ज्यादा की बढ़त भी मिल गई है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *