September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | असाइनमेंट जमा करने निकली 3 नाबालिग बच्चियां लापता, नगर में मचा हड़कंप, परिजनों का बुरा हाल

1 min read
Spread the love

 

कवर्धा । स्कूल गए तीन नाबालिग बच्चे रास्ते से ही गायब हो गए। असाइनमेंट जमा करने के लिए स्कूल गए तीनों बच्चियां के लापता हो जाने से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल गए तीन नाबालिग बच्चियों के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा और पंडरिया थाना क्षेत्र में दो दिन में 3 नाबालिक बच्चे लापता हो गए है, जिनमे से दो लड़की है। कवर्धा से एक लड़की असाइनमेंट जमा करने जमा करने के लिए स्कूल गई थी, जहां से वे घर वापस नही पहुंची। वहीं दूसरी लड़की बाजार जाने निकली थी उसका भी पता नही चल पाया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। गुम बच्चों की खोज शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा शहर से 2 लड़की लापता हुई है। राजमहल चौक से 12वीं छात्रा वहीं दूसरी लड़की रामनगर निवासी है। वहीं तीसरी लड़की 15 साल की है जो पंडरिया से लापता है।

नाबालिक लड़कियों के लापता हो जाने का मामला आया है। परिजनों ने थाने में आकर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *