Chhattisgarh | 15 अपचारी बालक फरार

Spread the love

Chhattisgarh | 15 delinquent children absconding

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से 15 अपचारी बालक फरार हो गए। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अपचारी बालकों ने पहले ड्यूटी पर तैनात गार्ड को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। हमले में गार्ड घायल हो गया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, फरार 15 में से 5 अपचारी बालकों को पकड़ लिया गया है, जबकि 10 अब भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस संस्था में हत्या, चोरी, दुष्कर्म और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में शामिल किशोरों को रखा जाता है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर जिले के माना स्थित बाल सुधार गृह से भी 10 अपचारी बालक फरार हो गए थे। वे हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में बंद थे। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच जारी

अंबिकापुर मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बालकों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी अपचारी भी पकड़ लिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *