June 26, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, कांकेर के अखिल सेन ने किया टॉप, पास प्रतिशत में आई गिरावट

Spread the love

Chhattisgarh | Chhattisgarh Board 12th Result 2025 declared, Kanker’s Akhil Sen tops, pass percentage declines

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने औपचारिक रूप से घोषित किया। इस बार कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20% अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर 97.40% अंकों के साथ मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी रही।

मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इस बार घटा रिजल्ट

इस वर्ष कुल 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 81.87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 12वीं का रिजल्ट 87.04% रहा था।

यहां देखें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

cgbse.nic.in

results.cgbse.nic.in

cg.nic.in

results.cg.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *