रायपुर एयरपोर्ट पर बवाल | 11 फ्लाइट लेट, 2 रद्द… गोवा की पूरी बुक की गई फ्लाइट कैंसिल होते ही हंगामा

Spread the love

Chaos at Raipur Airport: 11 flights delayed, 2 cancelled… uproar as fully booked Goa flights are cancelled

रायपुर। गुरुवार को राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। इंडिगो की 11 फ्लाइट एक से तीन घंटे की देरी से उड़ीं, जबकि दो फ्लाइट रद्द कर दी गईं। सुबह से फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों का सब्र देर शाम टूट गया और एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू हो गया। यात्रियों और स्टाफ के बीच वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

सबसे बड़ा विवाद

गोवा जाने वाली फ्लाइट, जिसे सुबह 10 बजे रवाना होना था, को अचानक रद्द कर दिया गया। इस फ्लाइट की पूरी बुकिंग राजधानी के एक कारोबारी परिवार ने 7 माह पहले विवाह समारोह के लिए करवाई थी। गुरुवार को संगीत समारोह था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने और वैकल्पिक व्यवस्था न मिलने पर परिवार और अन्य यात्रियों ने जमकर विरोध किया।

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद की फ्लाइट भी लेट

दिल्ली जाने वाली 5, मुंबई की 3, हैदराबाद की 2 और बेंगलुरू की एक फ्लाइट निर्धारित समय से 1–3 घंटे की देरी के बाद उड़ान भर सकीं। कर्मचारियों की हड़ताल को इस अव्यवस्था का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

स्टाफ से नोक-झोंक बढ़ी

यात्री लगातार फ्लाइट टाइम की जानकारी मांगते रहे, जबकि स्टाफ उन्हें शांत कराने की कोशिश करता रहा। कार्यक्रम, मीटिंग और समारोह में शामिल होने जा रहे कई यात्रियों ने भारी नुकसान और असुविधा की शिकायत की।

फ्लाइट की पूरी बुकिंग की प्रक्रिया

गौरतलब है कि किसी भी फ्लाइट की पर्सनल बुकिंग के लिए पहले से आवेदन और सामान्य टिकट से अधिक राशि का भुगतान करना होता है। बड़े पारिवारिक आयोजनों जैसे शादी के लिए इस तरह मल्टी सीट बुकिंग की जाती है। गुरुवार को की गई फ्लाइट कैंसिलेशन ने यात्रियों को भारी परेशानी में डाल दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *