Cg Weather Yellow Alert | 10 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 24 घण्टों के भीतर प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यह रहें 10 जिलें –
1. राजनांदगाांव,
2. कांकेर
3. कोंडागाांव
4. बस्तर
5. नारायणपुर
6. धमतरी
7. गरियाबंद
8. बालोद
9. दुर्ग
10. महासमुंद
दरअसल, मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर रायपुर के मौसम विज्ञानी आर के वैश्य ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रदेश के करीब 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून –
बता दे कि केरल से मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने में 10 दिनों का समय लगता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक जब मानसून केरल पहुंचेगा उसके 10 दिनों में ही बस्तर में मानसून प्रवेश की संभावना है।
क्या होता है मानसून –
मानसून हिंद महासागर और अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को कहा जाता है। जिनकी वजह से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में बारिश होती है और ये हवाएं 4 माह तक सक्रिय रहती हैं।