Cg Weather Aleart | प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार, 9 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव

रायपुर। राज्य में हवाओं की दिशा बदलने की वजह से प्रदेश के मौसम में भी बदलाव हुआ है। यहीं कारण है कि दिन में ठंड में थोड़ी कमी आई है।
हालांकि रात के वक्त ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञानियों की माने तो शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। जबकि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 9 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।