March 6, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Unlock | रविवार को भी अनलॉक, जिला प्रशासन ने किया अनलॉक को लेकर संशोधित आदेश जारी, जानियें और क्या मिली छूट

Spread the love

 

बिलासपुर । कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है, जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने अनलॉक की गाइडलाइन जारी किया है। जिला प्रशासन पहले की तरह सभी​ तरह की सेवाओं में छूट दी है। इसके साथ ही अब रविवार को भी अनलॉक किया है।

बिलासपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। नया आदेश के अनुसार रविवार को भी दोपहर दो बजे तक व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने की छूट दी गई है। जबकि सैलून और ब्यूटी पार्लर रविवार रात 8 बजे तक संचालित हों सकेंगे। वहीं अन्य दिनों में रात 8 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी।

बिलासपुर के अलावा रायपुर में भी रविवार को अनलॉक किया है। बता दें ​कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट होने के बाद लॉकडाउन में ढील दी गई है। वहीं प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *