CG SUCIDE BREAKING | भारती कॉलेज में आत्महत्या, छात्रा ने लगाई फांसी, मौके पर पुलिस …

Suicide in Bharti College, student hanged, police on the spot
भिलाई। भारती कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दी है। सूचना पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची है। शव का शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि भारती कालेज की फार्मेसी की छात्रा यामिनी सिंह ठाकुर 21 वर्ष का शव उसके गर्ल्स हॉस्टल में फांसी पर लटकी मिली है। छात्रा का मूल निवास नारायणपुर है। परिजन वहां से दुर्ग के लिए निकल गए है। मृतका फार्मेसी की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दुर्ग में हॉस्टल में रहकर मृतका पढ़ाई कर रही थी।
खबर लिखे जाने तक परिजन दुर्ग नही पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ कमरे में उसकी सहेली भी रहती थी। यामिनी पढ़ने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। जब उसकी सहेली कमरे में गई तब चीखते हुए बाहर निकली और वार्डन समेत सभी को घटना की जानकारी दी। मिले सुसायडल नोट में क्या लिखा है अभी क्लियर नही हो पाया है।
परिजनों के पहुँचने के बाद ही घटना को लेकर कुछ कहा जा सकता है। पुलगांव प्रभारी प्रदीप शौरी ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है टीम मौके पर पहुची है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतका फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।