February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Sucide Breaking | फांसी पर झूले कांग्रेसी नेता, जिले में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी, आत्महत्या की खबर ने सभी को हिलाया

Spread the love

 

कोंडागांव । कांग्रेस नेता की मौत की खबर से जिले में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस नेता और कामगार मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पारस गोस्वामी ने आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम घर में ही पारस का शव फांसी पर लटका मिला। मिलनसार कांग्रेसी नेता की आत्महत्या की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया। बताया गया कि करीब 1 माह पूर्व भी पारस ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। वही, समय पर दोस्तों ने अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचा ली थी। मृतक पारस के दोस्तों ने बताया कि अपने दोस्तों को उन्होंने कहा था कि उनकी जान वह कब तक बताएंगे। एक दिन तो मुझे जाना है।

वही, कांग्रेस नेता पारस के पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वह अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी चौथी क्लास में पढ़ती है, जबकि बेटा अभी सिर्फ 4 साल का है। पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में उनके दोस्तों से भी पूछताछ हो सकती है।

पारस गोस्वामी के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी हंसमुख और मिलनसार नेता था। स्थानीय स्तर पर भी काफी लोकप्रिय थे। पार्टी के हर कार्यक्रम में हमेशा आगे रहते थे। इसके चलते ही उन्हें कामगार संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पारस के निधन पर PCC चीफ मोहन मरकाम और महासचिव मनीष श्रीवास्त ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति धाम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *