June 28, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Shamed | 2 बच्चों की मां ने 14 साल के लड़के से बनाएं कई बार शारीरिक संबंध, निजी पलों को किया कैमरे में कैद, फिर उसे लेकर हुई फ़रार

Spread the love

 

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 2 बच्चों की मां 14 साल के लड़के के साथ भाग गई। हैरान करने वाली बात है कि इनका का रिश्ता मां-बेटे का नहीं बल्कि प्रेमी-प्रेमिका का है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला और 14 साल के लड़के के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी है। इसका सबूत इनके मोबाइल से मिला है, जिसमें इन दोनों के निजी पलों की तस्वीर और वीडियो कैद है।इन्हें जानने वाले लोगों का कहना है कि इनके बीच इस तरह का कोई संबंध है। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। वही, पति ने महिला की तलाश शुरू की तब जाकर पता चला कि पड़ोस में रहने वाला एक 14 साल का लड़का भी गायब है। पुलिस ने 3 दिन बाद महिला को गिरफ्तार किया। वही, महिला के साथ 14 साल का नाबालिक लड़का भी था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को खंगाला तो उस दौरान दोनों के मोबाइल में अश्लील फोटो और वीडियो मिले। घटना कोरबा के मानिकपुर चौकी का है।

बता दे कि दादरखुर्द की रहने वाली महिला का 14 साल के एक लड़के से प्रेम संबंध हो गया। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक लड़के के साथ महिला ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। इसी दौरान एक दिन महिला और नाबालिग फरार हो गया। दोनों 25 मई से ही गायब थे।

महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की, तो वहीं साथ भागे लड़के की भी खोजबीन की गई। पुलिस को इस दौरान लड़के के जांजगीर के नावागढ़ में रहने की सूचना मिली। नावागढ़ में लड़के का मामा रहता है, पुलिस को वहां लड़के के साथ-साथ महिला भी मिली। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस को पूछताछ में दोनों प्रेम संबंध की बात कही। इस दौरान मोबाइल पर दोनों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *