CG SEX RACKET | सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 3 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, सभी गिरफ्तार

Spread the love

 

रायगढ़ । स्थानीय लोगों की सूचना पर सर्किट हाउस के पास एक मकान में पहुंची पुलिस ने जब छापामार कार्रवाई की तो उन्हें 3 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

लोगों ने पुलिस को बताया कि था कि बाहर से आए लड़का-लड़की के हाव-भाव ठीक नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने टीआई को फोन किया, उसके बाद रायगढ़ एसपी ने रायगढ़ सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने पहले प्वाइंटर को मकान में भेजा, जब प्वाइंटर ने वहां युवक-युवतियों को आपत्तिजन हालत में देखा तब रेड टीम को सूचित किया। उसके बाद सीएसपी, टीआई और उपनिरीक्षक उस मकान में पहुंचे। पकड़ाए गए आरोपी युवकों ने अपना नाम दिलखुश यादव, ओम प्रकाश भोय और दीपक कुमार गुप्ता बताया। पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल, युवतियों के पास से 1700 रुपये और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है।

पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बरमकेला की रहने वाली है और कुछ दिनों से रायगढ़ में ही रह रही थी। वह देह व्यापार के लिए अपने साथ एक और युवती लेकर आयी थी। तीनों युवक इनसे संपर्क करने के बाद मकान में आए थे। कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कारवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *