February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg School News | 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोलने की तैयारी, क्या आप तैयार हैं?, पढ़िये पूरी खबर

Spread the love

 

रायपुर। राज्य में जल्द 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोलने की शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। 22 नंवबर को कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय होना है। साल 2020 के मार्च महीने में कोरोना का संक्रमण आने के बाद से राज्य की स्कूलें प्रभावित हुई थी। हालांकि इसके बाद साल 2021 के शिक्षा सत्र में स्कूलों को खोलने की अनुमति परिस्थिति को देखते हुए 50% की उपस्थिति में दी गई थी। लेकिन, अब शिक्षा विभाग स्कूलों की सुचारू रूप से शत प्रतिशत संचालन का मन बना चुकी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में छात्र 100% उपस्थिति में स्कूल जाएंगे। शिक्षा विभाग इसके लिए तैयार है। लेकिन कैबिनेट की बैठक में सहमति के साथ खोलेंगे। कोरोना का केस कम है इसलिए पूरे 100% की उपस्थिति में स्कूल खुलेंगे इस पर विचार किया जा रहा है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है उस पर इस बारे में चर्चा होगी उसके बाद उस पर फैसला लिया जाएगा। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *