CG ROAD ACCIDENT | तेज रफ्तार कार रोड किनारें रेलिंग से टकराई, एक की मौत, दुसरे की हालत गंभीर, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

बीजापुर | माटवाड़ा हाइवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई| इस घटना में एक की मौत हो गई वही, दूसरा गंभीर रूप से घायल है| घायल का इलाज अस्पताल में जारी है|
जानकारी के अनुसार, माटवाड़ा हाइवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई| इस कार में 2 लोग सवार थे, इसमें से एक की मौत हो गई| वही, दुसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है| मृतक का नाम जगदलपुर संतोषी वार्ड निवासी अमोद राय है और घायल का नाम बीजापुर निवासी अब्दुल सईद है| यह दोनों कार में सवार होकर जगदलपुर से बीजापुर जा रहें थे| इसी दौरान माटवाड़ा हाइवे पर हादसा हो गया| घायल अब्दुल सईद को बीजापुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है|