April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Revised Order | 3 DSP रैंक अधिकारीयों के तबादला आदेश में बदलाव, अवर सचिव ने जारी किया संशोधित आदेश

Spread the love

 

रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों के तबादला आदेश में बदलाव किया हैं। तीनों DSP रैंक अधिकारी है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में संशोधन आदेश जारी कर दिया है।

गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मंजूलता बाज को सिविल लाईन बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्हें अनुविभागीय अधिकारी ओड़गी का पद दिया गया था। वहीं अशोक जोशी को फिर से पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय रायपुर से ही छावनी भिलाई दुर्ग में पदस्थ किया गया था। लेकिन अब फिर से मुख्यालय बुलाया गया है।

इसके अलावा DSP राजेश जोशी को पिछले दिनों अनुविभागीय अधिकारी गंडई से सिविल लाईन बिलासपुर सीएसपी के पद पर पदस्थ किया गया था। अब उनके तबादले में आंशिक संसोधन करते हुये उन्हें ओड़गी के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *