CG RAPE | 58 साल के व्यक्ति ने मासूम से किया बलात्कार, हैवानियत की हद पार, परिजनों को नही हो रहा विश्वास

Spread the love

 

कांकेर | पखांजूर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है| बच्ची को 58 साल के आदमी ने अपनी हवस का शिकार बनाया| पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

बता दे कि यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की ही है, जहां एक मासूम के साथ अधेड़ से भी ज्यादा उम्र के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। मासूम बच्ची की उम्र की उम्र 9 साल बताई जा रही है, जबकि आरोपी की उम्र 58 साल है| मासूम बच्ची ने आरोपी की हरकत की जानकारी परिजनों को दी| बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरो-तले जमीन खिसक गई| उन्हें विश्वास नही हो पा रहा था कि उनकी मासूम बच्ची के साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है| परिजनों ने आरोपी के खिलाफ़ तत्काल थाने में केस दर्ज कराया| पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही की जा रहा है|

छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म का मामला बढ़ रहा है| खासकर मासूम बच्चियाँ दुष्कर्म का शिकार हो रही है| अधेड़ उम्र के व्यक्ति मासूमों को चाकलेट खैनी का लालच देकर बहला लेते है| कुछ मामले तो ऐसे भी है जिनमें बच्चों को डराया जाता है कि किसी को कुछ बताने पर माँ-बाप की हत्या कर दी जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *