April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Poltics Breaking | राहुल गांधी के साथ मुलाकात ख़त्म, सीएम बघेल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और PL पुनिया का मीडिया को बयान

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की दिल्ली में राहुल गांधी के साथ 3 घंटे तक चली बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया भी मौजूद थे। उधर, बैठक के दौरान लोगों की धड़कन तेज चल रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि एक बार फिर ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात तो नहीं चल रही?

वही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के बारे में राहुल गांधी जी से चर्चा हुई है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है, जिसके मुखिया सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं। बैठक खत्म होने के बाद बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि सीएम बदलने जैसी कोई भी बात नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *