September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG Police Recruitment | पुलिस में सूबेदार-उप निरीक्षक कैडर में भर्ती की मंजूरी, जल्द प्रक्रिया होगी शुरू

1 min read
Spread the love

CG Police Recruitment | Approval for recruitment in Subedar-Sub Inspector cadre in police, process will start soon

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार- उप निरीक्षक कैडर में भर्ती की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जल्‍द ही प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में वित्‍त विभाग ने पुलिस मुख्‍यालय को पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

अफसरों ने बताया कि इस कैडर के कुल 341 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्‍त विभाग से मिली है। इसमें सूबेदार के 19, उप निरीक्षक के 278 पद शामिल है। इसके अलावा उप निरीक्षक (विशेष शाखा) 11 पद, प्‍लाटून कमांडर के 14 और उप निरीक्षक साइबर क्राइम के 9 पद सहित अन्‍य शामिल हैं।

यह मौजूदा भर्ती से अलग –

पुलिस अफसरों ने बताया कि आज स्‍वीकृत 341 पद नए हैं। वर्तमान में चल रही करीब 960 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया से इसकी प्रक्रिया अलग चलेगी। पुलिस मुख्‍यालय इसके लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *