February 21, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Panchayat Election Result | बैलेट पेपर से कांग्रेस की जीत, ईवीएम होती तो भाजपा जीत जाती – सुशील आनंद शुक्ला

Spread the love

CG Panchayat Election Result | Congress won through ballot paper, if there were EVMs, BJP would have won – Sushil Anand Shukla

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस ने बड़ी जीत का दावा किया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि 78 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं, जबकि भाजपा के 66 प्रत्याशी विजयी हुए हैं।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के जीत के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि बैलेट से चुनाव हुए, इसलिए भाजपा पिछड़ गई, अगर चुनाव ईवीएम से होते तो वह जीत का दावा कर सकती थी।

कांग्रेस का मजबूत प्रदर्शन

जनपद पंचायतों में कांग्रेस का दबदबा – 600 से अधिक कांग्रेस समर्थित सदस्य जीते
भाजपा के जनपद सदस्य – 300 के करीब
प्रदेशभर में कांग्रेस समर्थित सरपंच – 2100 से अधिक

भाजपा को चुनौती

कांग्रेस ने सभी जिलों के चुनावी आंकड़े सार्वजनिक करते हुए भाजपा को चुनौती दी कि वह अपने जीते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी करे।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बढ़त?

कांग्रेस के दावों के अनुसार, ग्राम पंचायतों से लेकर जनपद स्तर तक उसका प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा है। अब भाजपा की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *