March 6, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg NH-30 Accident | डिप्टी कलेक्टर की स्कार्पियो ट्रक से भिड़ी, Deputy Collector सहित 3 की हालत बेहद गंभीर

Spread the love

 

कोंडागांव। स्कार्पियों और ट्रक में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना केशकाल के नेशनल हाइवे 30 स्थित बटराली गांव जा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, देर रात स्कार्पियों की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई।

बता दे कि टक्कर इतना जोरदार था कि, स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि डिप्टी कलेक्टर गंभीर हालत में स्कार्पियों में ही फंसे रह गए। वहीं, अन्य लोग अंदर में ही दबे रह गए। करीब 1 घंटे तक सभी अंदर ही फंसे रहे, बाद में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

आपको बता दे कि डिप्टी कलेक्टर की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। स्कार्पियों में सवार अन्य लोगों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। सभी बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव से रायपुर भेजे गए है। निजी अस्पताल में सभी का इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *