जशपुर । जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया हैं। यहाँ पीड़ित ने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। चौकाने वाली बात यह हैं कि पीड़ित और आरोपी दोनों पुरुष हैं। बहू के रूप में घर में रह रहा पुरुष अन्य महिलाओं की तरह बकायदा घरेलू काम भी करता था। पुलिस को प्रार्थी से अपराध की जानकारी मंगलवार को मिली। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
दरअसल, मामले में आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी, 22 वर्षीय सत्यनारायण यादव और पीड़ित एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। यहाँ उनकी दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई।
प्यार इतना गहरा गया कि दोनों ने सामाजिक व्यस्वस्था को ठुकराते हुए आपस में नाग लोक शिव मंदिर में शादी कर ली। दोनों की शादी लगभग 1.5 साल पहले हुई थी। आरोपी पीड़ित को किसी लड़की की तरह ट्रीट करता था। उसे लड़कियों जैसे कपडे़ पहनने को मजबूर करता था।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी की माता उसे बहू बुलाती थी। कुछ समय बाद जब आरोपी ने इस रिश्ते से बहार आने के बात कही तो सत्यनारायण और उसकी माँ तंत्र मंत्र का हवाला देकर डराने धमकाने लगे। पीड़ित किसी अन्य घर की बहू की तरह ही घर का सारा काम करता था। परेशान होकर पीड़ित बुधवार को कुनकुरी थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
खबर की पुष्टि एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर द्वारा की गई हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को तस्वीर भी दिखाई हैं, जिसमें उसने लड़कियों के कपडे़ पहने हुए थे। पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण के खिलाफ 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले से जुड़ी हुई बहुत सी जानकारियां गोपनीय रखी हैं।

 
									 
			 
			 
			