February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg News | उज्ज्वला बालिका गृह का संचालक गिरफ्तार, 3 महिलाओं ने लगाया बलात्कार का आरोप, जानियें क्यों इसे मुजफ्फरपुर बालिका गृह से जोड़ा जा रहा …

Spread the love

 

रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर के उज्ज्वला बालिका गृह में रहने वाली तीन महिलाओं ने उज्ज्वला होम के संचालक जितेंद्र मौर्य पर बलात्कार का आरोप लगाया है। उज्ज्वला बालिका गृह की घटना को बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह से जोड़कर देखा जा रहा है। महिलाओं ने नशे की दवा देकर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने उज्ज्वला बालिका गृह के संचालक जितेंद्र मौर्य को सरकंडा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक उज्ज्वला बालिका गृह का संचालन श्री शिवमंगल शिक्षण समिति वर्ष 2014 से कर रही है। 17 जनवरी की रात संस्था में रहने वाली तीन महिलाओं एवं संस्था संचालक ने एक-दूसरे के खिलाफ सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया है। इस घटना की जांच संचालक महिला बाल विकास, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास ने की। महिलाओं की शिकायत के बाद संस्था में रहने वाली शेष 7 महिलाओं को उनके परिजन एवं अन्य संस्था में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही वर्तमान में संस्था में किसी भी महिला के रहने पर रोक लगा दी गई है।

इन धाराओं में हो रही जांच

थाना सरकंडा में पीडि़तों की रिपोर्ट पर उज्ज्वला होम के स्टाफ द्वारा जबरदस्ती वहां रखे जाने, मारपीट करने इत्यादि के आरोप पर अपराध क्रमांक 79/21 धारा 342, 294, 323 आईपीसी की एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। चार महिलाओं का गुरुवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। बयान में धारा 376 और 354 आईपीसी के कंटेंट आने पर जितेंद्र मौर्य के खिलाफ धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *