Cg News | प्रदेश में एक बार फिर जवान के लापता, घर जानें निकला था, हुआ गायब, एफआईआर दर्ज

Spread the love

 

जांजगीर-चांपा। प्रदेश में एक बार फिर जवान के लापता होने की खबर है। पुलिस कांस्टेबल का नाम राजकुमार चंद्रा बताया जा रहा है। 11वीं बटालियन का सदस्य राज अपने घर बालोद जाने के लिए दो दिन पहले निकला था। जिसके बाद ही उसका पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने गुरूवार की शाम जांजगीर थाने में उसके लापता होने एफआईआर दर्ज करायी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार जांजगीर के गांव पुटपुरा में पदस्थ था। वह बुधवार को अपने घर जाने के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। साइबर टीम उसका लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 70 दिनों में एक एसआई समेत 3 जवान लापता हो चुके हैं। बीजापुर में एसआई की हत्या कर दी गयी थी। वहीं दो जवानों का अब तक सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *