September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg News | लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ गैंगरेप, शिक्षक और 2 साथी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

CG News | Gang rape of woman on the pretext of giving lift, teacher and 2 companions arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रमोद सिंह चंदेल जो कि पेशे से शिक्षक है। उसके दो साथी यजुवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल शामिल है।

मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत के मुताबिक बुधवार को वह अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान पूर्व परिचित शिक्षक प्रमोद सिंह चंदेल वहां पहुंचा और उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। कार में पहले से उसके दो साथी यजुवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल भी मौजूद थे।

आरोपी उसे रिस्दा धान मंडी के पास सूनसान जगह ले गए औऱ तीनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे वहीं छोड़कर तीनों मौके से भाग खड़े हुए। जैसे-तैसे महिला अपने घर पहुंची औऱ परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद उसने मस्तूरी थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *